Neet Paper Leak मामले में PM Modi का बड़ा ऐलान फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Neet Paper Leak मामले में PM Modi का बड़ा ऐलान

नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट को देश के कई राज्यों में समर्थन मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में ‘न्याय’ का भरोसा देते हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है। पीएम का ऐलान उस समय सामने आया, जब देश में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में और आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (UBT) जैसी विपक्षी पार्टियों द्वारा समर्थन मिलने के बाद विरोध-प्रदर्शन किया गया।

PM MODI ने X पर किया पोस्ट

https://x.com/narendramodi/status/2080135258142617785?s=20

PM ने एक्स पोस्ट कर लिखा

PM MODI ने X पर एक पोस्ट कर कहा, ” देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च करने का ऐलान किया था

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गए जब 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च करने का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस और RAF ने शांति मार्च करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे थे। जंतर मंतर पर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके लगातार अनशन पर बैठे हैं। फिलहाल पीएम के इस ऐलान के बाद देखना यह होगा क्या सीजेपी अपना अनशन खत्म करेगी या फिर यह आंदोलन विश्वव्यापी बनेगा।

Local 7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *