पेपर लीक मामलों के लिए PM नरेंद्र मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का जो ऐलान किया है उसे सीजेपी ने खारिज कर दिया है। पार्टी ने NEET पेपर लीक विवाद और संकट से निपटने के लिए सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा की मांग की है।
PM मोदी के ऐलान पर CJP की प्रतिक्रिया
पेपर लीक मामले में आज PM ने X पर पोस्ट कर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। जिसके जवाब में कुछ ही देर बाद CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि- ”इस प्रतिक्रिया से पता चलता है कि छात्रों के नेतृत्व वाला यह संगठन केंद्र के हालिया ऐलान से संतुष्ट नहीं है और कथित पेपर लीक और सरकार की प्रतिक्रिया के लिए शिक्षा मंत्री को राजनीतिक रूप से ज़िम्मेदार मानता है। इसके साथ ही सीजेपी की तरफ से जारी X पोस्ट में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
सत्ताधारी BJP और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस
दरअसल बीते कुछ दिनों में CJP का आंदोलन तेज़ हो चुका है, जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में हज़ारों छात्र और समर्थक एकजुट हुए हैं। लेकिन सत्ता में मौजूद कुछ राजनेताओं इस विरोध का फायदा उठाकर अपनी पार्टी को चमकाने का काम किया है। साथ ही सत्ताधारी BJP और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस को भी जन्म दिया है, दिल्ली के कई हिस्सों में अभी भी सुरक्षा चाक चौबंद है। लेकिन छात्रों पर हुई पुलिस की बर्बरता के बाद खाकी के दामन पर दाग जरूर लगा दिया है। सीजेपी का कहना है कि BJP इस मुद्दे से निपटने व सरकार को बचाने के लिए नए तरीके खोज रही है। CJP ने यह भी लिखा कि उसकी मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही है।
