अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का किया खुलासा…2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab police

पंजाब के अमृतसर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर बरामदगी भी की है।

विदेश में बैठे एक हैंडलर से सीधे संपर्क में थे आरोपी

पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत नशा तस्करी व अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग के तार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार जुड़े हुए थे। पुलिस ने इस खास ऑपरेशन को सीमा पार तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कमर पर चोट करने के लिए चलाया था। पुलिस की शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने निकल कर आई है उसमें पता चला है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर से सीधे संपर्क में थे, जो बार्डर के रास्ते भारत में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई के काम को देखते थे।

हथियारों और नशे की खेप सप्लाई करने का काम करते थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक इस विशेष ऑपरेशन के तहत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किग्रा हेरोइन, 1 किग्रा अफीम और ड्रग्स को खरीदने और बेचने से संबंधित 10,000 की नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी नशीले पदार्थ व हथियारों की खेप लेने और उसे पंजाब में सक्रिय अपराधियों और ड्रग तस्करों तक पहुंचाने का काम करते थे। अधिकारियों की माने तो बरामद हथियार बहुत आधुनिक किस्म के हैं। इनका इस्तेमाल बड़ी आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था।

तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों द्वारा योजनाबद्ध के गए संभावित अपराधों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अमृतसर के छेरहटा पुलिस स्टेशन और कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। फिलहाल पुलिस नेटवर्क के आगे- पीछे जुड़े संपर्कों का पता लगाने, विदेशी हैंडलर से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान करने और तस्करी सिंडिकेट से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।

Local 7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *